झाबुआ। भीषण गर्मी में इन दिनों शहरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं नगरपालिका झाबुआ के जवाबदार पद पर बैठे अध्यक्ष पानी की बर्बादी करने में लगे हुए है। टूर्नामेंट करने के नाम पर आयोजनस्थल पर बेशकीमती पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है वहीं बिजली की भी चोरी की जा रहंीं है। इस कृत्य की घोर निंदा होना चाहिए एवं मामले में जवाबदारों को ध्यान देना चाहिए। यह आरोप एवं बात जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाक अध्यक्ष भूरिया ने लगाए है एवं कही है। भूरिया ने बताया कि गर्मी में एक तरफ जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पानी के लिए दूरस्थ हैंडपंप, कुओं पर जाना पड़ रहा है वहीं नपा अध्यक्ष अपने नाम पर ट्राफी टूर्नामेंट करवाकर वाहवाही तो लूट रहे है। इसके साथ ही उनके द्वारा आयोजनस्थल पर पानी के टंैकर लगाकर कई गेलन पानी मैदान को समतलीकरण करने में बहाया जा रहा है। सारे कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में लगा रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था ठप सी पड़ी हुई है। जगह-जगह कूड़ा-करकट एवं गंदगी के ढ़ेर लगे है। आयोजन के जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए है।
बिजली की कर रहे चोरी
भूरिया ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि टूर्नामेंट के लिए पूरे मैदान पर स्ट्रीट पोल लगाए गए है। जिसमें विद्युत सप्लाई के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्षन नियमानुसार विद्युत मंडल से लिए जाने की बजाय विद्युत चोरी करते हुए खंबों से डायरेक्टर लेने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी के लोग अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह कृत्य कर रहे है और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। इससे दोहरी कार्यप्रणाली उजागर होती है।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी