झाबुआ। सांसद कांतिलाल भूरिया ने गुरूवार को लोकसभा में सूखे पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश में भयंकर सूखा पड़ा हुआ है। कई राज्यों में पेयजल संकट गहरा गया है। विशेषकर रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर जिलों में व्याप्त सूखे का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यहां के गरीब आदिवासी रोजगार गारंटी/मनरेगा में रोजगार उपलब्ध नहीं होने के कारण रोजी-रोटी की तलाश में अन्यत्र भटकने को मजबूर हो गए है। पड़ोसी राज्यों गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं अन्य जगहों पर भी पलायन कर रहें है। लेकिन वहां भी स्थिति अब भयावह होने के कारण वे वापस आने को मजबूर है। पेयजल की तलाश में ग्रामीण जन एवं फलिया रेत के नीचे गहरे गड्डे में भी जहां पानी की मात्रा न के बराबर है पीने को मजबूर है। भूरिया ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग करते हुए तत्काल राहत कार्य चलाए जाने का अनुरोध किया है तथा केन्द्र से मांग की है कि यूपीए सरकार ने किसानों को 72 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया था। वर्तमान में इस भयंकर स्थिति से निपटने हेतु तत्काल ही ऋण माफ कर किसानों को राहत पहुंचाए तथा केन्द्र भी राज्यों को 500 हैंडपंप का खनन कर रतलाम-झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में पेयजल उपलब्ध कराते हुए गरीब आदिवासियों को रोजगार हेत राहत कार्य एवं अन्य रोजगार उपलब्ध कराकर स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तत्काल ही कठोर कदम उठाए जाएं। सांसद भूरिया ने कहा कि तत्काल ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांगे्रस किसान व पीडित ग्रामीणजन के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने में भी नहीं हिचकेंगे।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल