भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर परिषर उपाध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा पर नगर के ही राहुल पिता सुभाष ठाकुर ने जानलेवा हमला किया। मामले की रिपोर्ट अरोड़ा ने चंद्रशेखर आजाद नगर थाने में लिखाई है। नारायण अरोड़ा अरोड़ा के अनुसार 3 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वे घर से घूमने निकले थे। तभी रात 9.45 बजे कार जीजे 06 पीए 5794 ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बाद में किशन और बंटी नामक युवक उन्हें अपने वाहन में बिठाकर अस्पताल ले गए। उन्हें हाथ, पैर सहित शरीर पर कई जगह चोट आई है। अरोड़ा ने बताया कार राहुल ठाकुर चला रहा था। उसने पहले भी उनके शोरूम पर आकर हत्या का प्रयास किया था। शोरूम को लेकर उसने रंजिश पाल रखी है। मामले में चंद्रशेखर आजाद नगर ने बीएनएस की धारा 109 (1), 296, 351(3) में राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। Post navigation ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर लंबे समय से थमी बारिश एक बार फिर शुरू हुई, सुबह से हो रही बारिश