अर्पित चोपड़ा, खवासा शासकीय हाईस्कूल भेरूगढ़ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप लगने के उपरांत जांच के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने शिक्षक विकास डामोर को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक विकास डामोर कक्षा 8वी और 9वी की छात्राओं से छेड़छाड़ कर गलत रूप से छूता था। छात्राओं ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने संस्था प्राचार्य को व संकुल प्राचार्य मानसिंह राजपत को शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य राजपत ने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी लगने के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने शिकायत की जांच हेतु 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। समिति में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, सीएम राइस थांदला प्राचार्या सरिता ओझा और सांदीपनि विद्यालय खवासा के प्राचार्य योगेश मोदी आज भेरूगढ़ शासकीय हाईस्कूल पहुंचे और मामले की तफ्तीश की। जांच दल में शामिल सीएम राइज थांदला की प्राचार्या सरिता ओझा ने 15 छात्राओं से एक कमरे में जानकारी ली जिसपर सभी छात्राओं ने शिक्षक विकास डामोर द्वारा गलत तरीके से छूने, अशिष्ट व्यवहार करने की पुष्टि की। जांच दल ने पंचनामा बनाकर कलेक्टर को दिया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने शिक्षक विकास डामोर को निलंबित कर दिया। Post navigation न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में राखी पर्व धूमधाम से मनाया फांसी के फंदे पर लटकी महिला की लाश मिली