थांदला। विगत तीन दिनों से आ रही जलप्रदाय की समस्या को देखते हुए पूरी दल बल के साथ नगर परिषद के दिन रात लगी हुई है। किंतु बारिश और आसपास के ड्रेनेज का पानी समस्या का कारण बना हुआ है। एचडीपी पाइप में बिल्कुल भी नमी नहीं होना चाहिए। क्योंकि जॉइंट खुलने का खतरा रहता है । कल रात भर कर्मचारियों ने काम करके 3:00 बजे लाइन को ठीक किया। किंतु सुबह फकरी कॉलोनी के वाल्व खोले गए उसके आधे घंटे बाद लाइन वापस से खुल गई। सुबह 4:00 बजे इंदौर से शॉप खुलवाकर 8:00 बजे थांदला नगर परिषद जॉइंट लेकर के यहां पहुंच चुकी है। लेकिन बारिश के कारण निरंतर नीचे आव का पानी रिसकर आ रहा है। इसी कारण जलप्रदाय में कुछ घंटे की और समस्या हो सकती है ।नगर परिषद थांदला जलप्रदाय को लेकर के प्रतिबद्ध है ।टेक्निकल समस्या आ जाने के कारण कुछ समय लग रहा है। इसलिए पानी को कम उपयोग किया जावे ताकि हम जलप्रदाय को सुचारू रूप से चालू कर सकें। ये आंशिक समस्या हम सबके लिए सबक भी है की पानी कितना आवश्यक है इसलिए सदुपयोग करें, व्यर्थ पानी ना बहाए। Post navigation एसडीओपी नीरज नामदेव की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता में परचम लहराया