झाबुआ डेस्क। थांदला रोड मेघनगर के मध्य स्थित फाटक क्रमांक 61/स्पेशल सजेली रेलवे फाटक पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते फाटक 4 जुलाई 2025 से बंद रहने वाला था। हालांकि अब इसे स्थगित कर दिया गया है। ट्रैफिक का परिवर्तित मार्ग निर्धारित करने हेतु समय मांगा गया है। रेलवे ने एस.डी.एम-मेघनगर, थाना प्रभारी-मेघनगर, थाना प्रभारी-रे.सु.बल मेघनगर, थाना प्रभारी थांदला, चौकी थांदला रोड के नाम पत्र में यह सूचना दी है। Post navigation ऑल इंडिया हज कमेटी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में- झाबुआ वस्तु भंडार का हुआ उद्घाटन