झाबुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सचिव शिव कुमार डावर की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक की उपस्थिति में दिनांक 26 जून-2025 अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ में नालसा (डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन-नशा मुक्त भारत के लिए) योजना-2025 अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुये डावर ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ताकि नशे की लत जैसी घातक समस्या के प्रति समाज को जागरूक कर सकें। यह केवल एक शिविर नहीं है, बल्कि एक अभियान है एक नशा मुक्त भारत की ओर एक सशक्त कदम। विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राऐं हमारे देश का भविष्य हैं। यदि यह भविष्य नशे के अंधकार में डूब गया, तो देश की नींव कमजोर हो जाएगी। हमें यह समझना होगा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी खोखला करता है। सभी विद्यार्थियों से मैं अपेक्षा करता हूं कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और साथ ही अपने साथियों, परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराए। श्री डावर ने कहा कि आज आपने जो वीडियो देखा, वह केवल एक फिल्म नहीं थी वह एक आइना था, जो हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है वह हमें यह बताता है कि नशे से दूर रहना ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी इससे दूर रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। शिविर में छात्र/छात्राओं ने एक लघु नाटक के द्वारा नशे से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया।

उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक, पंकज सावले सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन शास्कतिकरण जिला अधिकारी, डॉ एम.एल फुलपगारे सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, डॉ अशोक बलसोरा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग, न्यू कैथोलिक मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राचार्य सोनू वसुनिया, अनमोल फाउंडेशन प्रमुख डॉ अन्नु भाबर, प्रदेश उपाध्यक्ष पीडी रायपुरिया, रंजीव सिनम , कुसुम कनेश, पूजा माथुर, सनोफर कुरैशी, एवं फादर कैनेडी थॉमस , सुनील पवार, हितेश पावर, सुधीर मंडलोई, साजिद खान, रुचि सरोलकर, हेमंत पांचाल विशेष सहयोग रहा एवं इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक बलसोरा ने किया एव आभार सुनील पवार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *