पेटलावद। मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय के निर्देश पर एवं जिला व सत्र न्यायधीश तथा जिला विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष वीसी मलैया के निर्देश पर झाबुआ जिले में विभिन्न ग्रामीण स्थानों पर मोबाइल लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को ग्र्राम सारंगी में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व तालुका विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार चौहान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें तीन प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं न्यायाधीश चौहान के द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करते हुए विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दी। मोबाईल लोक अदालत में अभिभाषक एनके सोलंकी, अवीनाश उपाध्याय, जितेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मीनारायण बैरागी, बलदेव सिंह राठोर सहित न्यायलियन कर्मचारी पवन पाटीदार, विजय वसुनिया, सरपंच फुंदीबाई, सचिव राजेन्द्र पाटीदार आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त