झाबुआ डेस्क। जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भवसार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में सामाजिक समरसता स्नान मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह विशेष रूप से सहभागी होगें, जिसकी तैयारी के लिए 2 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे से पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन द्वारा स्थापित शिविर दीनदयालपुरम डीयू 21 उजरखेडा उज्जैन में विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं अरविंद मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने जिले के भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, अजजा मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों, जिले के सभी विधायकों, अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगरपालिका एवं नगर परिषद के सभी अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल