झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
गुजरात राज्य में पाटीदार समाज के आरक्षण की मांग को लेकर जेल मेंं बंद हार्दिक पटेल की रिहाई के लिए पेटलावद क्षेत्र के पाटीदार समाज के द्वारा लामबंद होकर ज्ञापन सौंपा। सरदार पटेल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पेटलावद क्षेत्र के सैकड़ों पाटीदार समाज के लोगों के द्वारा रैली निकालकर एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी सीएस सोलंकी को राज्यपाल के गुजरात के नाम सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए पाटीदार समाज के द्वारा मांग की गई की गुजरात प्रांत के हार्दिक पटेल द्वारा समाज कोआरक्षण दिये जाने की मांग की जा रही है। उसका नैतिक समर्थन करते है ओर हार्दिक पटेल के विरूद्ध जो विभिन्न धाराओं में असत्य प्रकारण गुजरात पुलिस के द्वारा बनाए गए है उन प्रकरणों को समाज हित मे एवं न्यायहीत में वापीस लिया जाए ओर हार्दिक पटेल को जेल से रिहा किया जावे। ज्ञापन सौपते समय पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गेंदालाल पाटीदार, जितेन्द्र पाटीदार, कैलाश चन्द्र खरे, विजय पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, विजय पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, रवि पाटीदार, सदीप पाटीदार, सुरेश डोरिया, धन्नलाल पाटीदार , रामेश्वर पाटीदार, जनक पाटीदार, दुर्गेश पाटीदार के द्वारा किया गया।
Trending
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश
Next Post