भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर कनास फलिया विलझर निवासी जुवान सिंह अपने मित्र के साथ ससुराल गिरधा गया था। वहां शादी की पत्रिका देने पहुंचा था। पत्नी शर्मिला भी मायके में ही थी। पत्रिका देकर जब वह लौटने लगा, तब पत्नी ने कहा कि उसकी चांदी की रकम वहीं रखी है, उसे घर ले जाए। जुवान सिंह करीब 3 किलो चांदी लेकर लौट रहा था। रास्ते में छोटा भावटा के पास अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। चांदी लूट ली और मारपीट की। घटना के बाद वह गांव के लोगों के साथ शुक्रवार रात को पुलिस थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचा। Post navigation पुलिस ने खाटला बैठक में ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने को कहा, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए बेहडवा सजेवडी फलिया में बड़ी चोरी, गहने और नकदी चुरा ले गए चोर