भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर वन विभाग ने 12 मई 2025 को नीम की लकड़ी से भरी एक आयसर गाड़ी को जब्त किया। वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 2158 में 35 नग लट्ठे लदे थे। कुल लकड़ी 12.519 घन मीटर थी। इसकी कीमत 11 लाख 3 हजार 316 रुपए आंकी गई है। गाड़ी धार जिले से लकड़ी काटकर लाई गई थी। इसे अलीराजपुर रोड पर चंद्रशेखर आजाद नगर में पकड़ा गया। वाहन चालक से जब दस्तावेज मांगे गए तो मालिक साजिद खान ने कहा कि यह लकड़ी 52 प्रजातियों में आती है, इसलिए परमिट की जरूरत नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 महीने से 52 प्रजातियों पर दी गई छूट शासन ने बंद कर दी है। अब किसी भी पेड़ की कटाई और लकड़ी की ढुलाई के लिए परमिट और टीपी जरूरी है। गाड़ी बिना परमिट के पाई गई। इसे अवैध मानते हुए जब्त कर लिया गया। पूरी कार्रवाई के बाद मामला आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आरोपी साजिद खान, निवासी राम बड़ोदिया मेढ वाना, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर का है। Post navigation आदित्य चंद्रशेखर गौड़ को सीबीएसई कक्षा-12वीं बोर्ड परीक्षा में सुयश पुलिस ने खाटला बैठक में ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने को कहा, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए