झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
समीपस्थ ग्राम देवीगढ (छोटा पावागढ़) में स्थित स्वयंभू माता के सुप्रसिद्ध देवस्थान पर चेत्र सुदी पूर्णिमा की वैसारख की दूज पर अंचल का धार्मिक मेला सम्पन्न हुआ जिसमे सीमावर्ती राजस्थान, गुजरात, निमाड, मालवा अंचल समेत जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की तथा माताजी दर्शन पूजन के साथ झूले चकरी का आंनद लिया। मेले मे आए हर छोटे बड़े व्यवसायियो का अच्छा खासा व्यापार हुआ बडी संख्या में मवेशियों की खरीदी व नारियल पूजन सामग्री फूल माला की जमकर बिक्री हुई हर व्यापारी के चेहरे खुशनुमा थे। उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ मेले मे स्थानीय पुलिस प्रशासन का बल चले जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अल्प पुलिस बल ग्राम कोटवारों की मदद से मेले की सुरक्षा व्यवस्था का बखूबी इंतजाम किया गया।
मेला सम्पन्न होने के उपरांत माताजी मन्दिर की दान पेटियों की गणना स्वंभूमाता सेवा समिति के सेवादारों द्वारा देर रात तक पुलिस की उपस्थिति में की गई जिसमे अब तक की दान के रूप मे दो लाख 23 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई। जिसे ग्राम पंचों ने मदिर के मुख्य सेवादार अशोक अरोड़ा को बैंक में जमा किये जाने सुपूर्द की। उक्त राशि पुुलिस वाहन के माध्यम से अशोक अरोड़ा के थांदला स्थित निवास स्थान पर पहुंचाई गई। सेवादार चेनसिंह भूरिया, जेवा राठौर, बाबू चौहान, रतना चौहान भरत कसेरा, रोहित बैरागी आदि ने पुलिस बल की कमियों के बावजूद मेले मे सुरक्षा के माकूल इंतजाम के लिए प्रशासन का आभार माना।
Trending
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
- ओवैस मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के बाहर फिर हुआ एक बार मजदूरों का धरना प्रदर्शन
- मकान में आग लगने से घर में सारा सामान जल कर हुआ राख
- बेमौसम बारिश और हवा ने फसलों को खेतो में बिछाया, किसान चिंतित
- विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत
- नन्हे रोजेदारों ने उत्साह के साथ रखा पहला रोजा
- मौसम बदला, तेज गरज के साथ आधी रात को हुई रिम झिम बारिश