अलीराजपुर। सीईओ शीलेन्द्र सिंह ने ग्राम उदय से भारत उदय के अभियान के दौरान जिले की ग्राम पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंचाने के कारण ग्राम पंचायत टेमाची जनपद उदयगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव श्री सागर सिंह मण्डलोई को ग्राम सभा में उपस्थित नहीं होने के कारण निलंबित किया गया तथा ग्राम पंचायत गेरूघाटी जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम पंचायत सचिव नानसिंह गवार को दो दिन का वेतन कांटे जाने के निर्देश दिए व ग्राम पंचायत देवलई जनपद पंचायत जोबट के ग्राम पंचायत सचिव कलमसिंह गाडरिया का 7 दिन का वेतन कांटने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पाटबर्डी जनपद पंचायत उदयगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव अमरसिंह बघेल को स्वच्छ भारत मिशन में रूचि नहीं लेने के कारण निलंबित किया गया।
Trending
- अपने पति के साथ वेस्ट बंगाल जा रही महिला चलती ट्रेन से गिरी
- सिंहस्थ : 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वार्ड क्रमांक 8 में गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान, नगर परिषद की टीम पहुंची मौके पर
- एक्सीडेंट नहीं हत्या: झाबुआ कोतवाली पुलिस ने मोद नदी पुलिया के पास मिले शव के मामले का किया पर्दाफाश
- घर को चोरों ने बनाया निशाना, अप्रैल की किलोडा चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा
- इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटना की आशंका, जोबट नगर परिषद पर उठे सवाल
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, मां घायल
- देवी पुराण का सार हैं जहां नारी को आदर सम्मान दिया जाता हैं वहां स्वयं देवता निवास करते हैं- पंडित योगेश शास्त्री
- किसानों को बड़ी सौगात: माही नहर के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 16.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न