जामनिया व गढवाडा मे हुआ तालाब का भूमिपूजन
झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई समस्या को देखते हुए विधायक कलसिंह भाबर ने जनता की मांग पर प्रयास कर क्षेत्र की 21 ग्राम पचायतों के लिए 1 अरब 55 लाख 4 हजार की लागत से निस्तार तालाब स्वीकृत करा कर क्षेत्र की जनता को सौगात दी। जामनिया व गडवाड़ा में बननेे वाले विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता ने पुजा अर्चना कर गेती चलाकर निर्माण कार्य का भूमीपूजन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक भाबर ने कहा कि तालाब के निमार्ण से आसपरस के किसानों को खेती करने में पानी यहां से पानी ले जाने में आसानी होगी। इन तालाबों के निमार्ण से यहां जल का ठहराव भी होगा जिससे हम आसपास के मकानों में पेयजल व्यस्था भी करगे मेरे क्षेत्र के किसान आत्म निर्भर बने इस लिए में दिन-प्रतिदिन क्षेत्र के विकास की योजना बनाता हूं। मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान से मिलकर उक्त योजनाओं की स्वीकृति लाता हूं दोनों तालाबों के भूमिपूजन के अवसर पर आदिम जाति अध्यक्ष रसीया पारगी, अशोक बसेर, पकज गुजर, कमेश गुजर, प्रताप बारिया, युसूफ भारती, गडवाड़ा के संरपच जवलाबाउजी, जामनिया के संरपच वसना डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
यहां बनेगे तालाब-
ग्राम पंचायत खच्चरटोड़ी 49.14 लाख, ग्राम पंचायत ओचका 49.14 लाख, ग्राम पंचायत खालखंडवी 45.96 लाख, ग्राम पंचायत मालखंडवी 46.14 लाख, ग्राम पंचायत जामनीया 43.28 लाख, ग्राम पंचायत तादलादरा 49.35 लाख, ग्राम पंचायत बावडी फारेस्ट 77.42 लाख, ग्राम पंचायत कुकडीपाड़ा 73.12 लाख, ग्राम पंचायत सेमलिया चैनपुरी 49.93 लाख, ग्राम पंचायत मादल्दा 49.36 लाख, ग्राम पंचायत पासडोर 49.95 लाख, ग्राम पंचायत रतनाली 71.08 लाख, ग्राम पंचायत नौगावांनगला 49.82 लाख, ग्राम पंचायत टिमरवानी 49.64 लाख
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन