शान ठाकुर, पेटलावद

आज दिनांक 18 अप्रैल रात करीब 10 बजे रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलवानी में अज्ञात कारणों के चलते केलाश चारेल निवासी अमलवानी के घर भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही घटना के दौरान पशु आग की चपेट में आ गए। मोके पर रायपुरिया पुलिस पहुची एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वही आगजनी की सूचना पर पेटलावद से फायरब्रिगेड मोके पर पहुची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *