शान ठाकुर, पेटलावद अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खामडीपाड़ा में यात्रियो से भरी प्रदीप बस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, हमले में बस चालक-परिचालक व बस में सवार एक मासूम बच्ची सहित कई यात्री घायल हुए हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-10-at-7.20.24-PM.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-10-at-7.20.24-PM-1.mp4 बताया जा रहा है कि बस पर हमला करने वाले लोग एक अन्य बस से ग्राम खामड़ीपाड़ा पहुंचे और उन्होंने अचानक प्रदीप बस को रुकवा कर उस पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम फिल्में स्टाइल में दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पर चारों ओर से पत्थर बाजी हो रही थी। बस में मौजूद लोगों ने अंदर से बस के दरवाजे बंद कर दिए। अन्यथा जिन लोगों ने हमला किया वह बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते थे। हालांकि यह विवाद क्यों हुआ है और आखिर इस विवाद के पीछे वजह क्या है? यह तो जांच का विषय है। प्रथम दृष्टि मामला बसों में सवारियां लाने ले जाने को लेकर बताया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है घायल चालक-परिचालक ओर यात्रियों को पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिस समय बस में हमला हुआ तब सभी लोग सहम गए। महिलाओ ओर बच्चे रोते बिलखते रहे। Post navigation हनुमान जन्मोत्सव पर पेटलावद आएंगे इंदौर से बाबा रंजीत हनुमान अज्ञात कारणों के चलते ग्राम अमलवानी में एक घर मे लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मोके पर।