झाबुआ। प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर 27 अप्रैल को स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पुर्वाहन 11 बजे आश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सूखा पेयजल और किसान, कांग्रेस का जल-जन अभियान के रूप में जल-जन आंदोलन अभियान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ करने हेतु रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली के दामों में की गई वृद्धि जिले में जिले की पंचायतों की समस्या तथा भाजपा की जनविरोधी नीति के कारण विकास कार्य प्रभावित होने के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार तथा मजदूरी के भुगतान में देरी एवं अनियमितता के संबंध में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिले में सूखे से प्रभावित किसानों के मुआवजे राज्य सरकार द्वारा नहीं दिए जाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस द्वारा इस बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई।
Trending
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- प्रदीप सिसौदिया बने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
- सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
- छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम
- राणापुर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान