झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के ग्राम बडी धामनी के सेंट जोसफ हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में ब्रदर प्रीतम पिता सिमोन वसुनिया का पावन पुरोहिताभिषेक बिशप डॉ. टीजे चाको द्वारा तथा बिशप डॉ. बसील भूरिया डायसिस झाबुआ की विशेष उपस्थिति में बुधवार 20 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे संपन्न होगा। बड़ी धामनी चर्च के संचालक एवं पल्ली पुरोहित फादर जॉर्ज भूरिया ने बताया कि दो पुरोहित फादर क्लेमेंट कामलिया एवं फादर अशोक कामलिया का पावन पुरोहिताभिषेक पहले हो चुका है यह तीसरा अभिषेक बड़ी धामनी में संपन्न होगा। ब्रदर प्रीतम ने बताया कि उनके लिये यह सौभाग्य की बात है कि वे पुरोहित बन रहे हैं आजीवन ब्रहमचर्य का व्रत धारण कर वे आजीवन दीन दुखियों असहाय निराश्रित लोगों की प्रेम, दया, शांति एवं सदभावना के साथ सेवा करते रहेंगे। कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर रोकी शाह व कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया बताया कि उदयपुर, इंदौर व झाबुआ डायसिस के कई पुरोहित इस पुरोहिताभिषेक समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ब्रदर प्रीतम ने मनोविज्ञान विषय के साथ स्नातक डिग्री, इशशास्त्रो एवं अनेक विषयों पर 11 वर्षों तक शिक्षा एवं अनुभव प्राप्त किया है वे पुरोहित बनकर इंदौर डायसिस के लिए कार्य करेंगे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश