जितेंद्र वर्मा, जोबट आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर d3(डीजे, दारू, दहेज) और समाज में प्रचलित कुरीतियों को दूर करने को लेकर आदिवासी कोतवाल समाज संगठन ने मंडी प्रांगण जोबट मे बैठक आयोजित की बैठक में रामपुरा, कंदा,डेगांव, देहदला, जामनी,भीलखेड़ी डाबड़ी, वागदी,भानपुर वांजाबयडा आदि गांव के लोग सम्मिलित हुए बैठक में विशेष अतिथि के रूप में मोनु भैया, लाल सिंह डावर निलेश डाबर व आसपास गांव के सरपंच, पटेल, तडवी, चौकीदार एवं अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित पंचो ने ठहराव प्रस्ताव पारित कर शादी में एक से अधिक डीजे को प्रतिबंधित कर दहेज की राशि को कम कर न्यूनतम 2 लाख किया तथा विदेशी शराब पूरी तरह से प्रतिबंध की गई जिस पर आदिवासी कोतवाल समाज के उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी तथा उपस्थित सभी गांव के पटेल सरपंच तड़वी चौकीदार तथा वरिष्ठ गणमान्य ने सर्वशहमती से अपनी सहमति प्रदान की बैठक में आदिवासी कोतवाल समाज के निम्न साथी उपस्थित थे-ब्लॉक अध्यक्ष श्री पाताल सिंह बघेल श्री प्रताप परमार विक्रम सिंह बघेल दिलीप गवले फतेह सिंह गवले संजय गवले विकास बघेल बालू बघेल मनीष बघेल प्रताप बघेल दीपक भींडे, रितेश बघेल, काना भिंडे, चंद्र सिंह भिंडे,मुकेश भिंडे,राकेश बघेल, रितेश बघेल गुलाब सिंह भिंडे राकेश भिंडे बबलू बघेल खुटाजा आदि। आभार ब्लॉक अध्यक्ष पाताल सिंह बघेल ने माना। Post navigation 28 जनवरी को इन क्षेत्रों में चार घंटे गुल रहेगी बिजली पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पैतृक गांव पहुंचे कार्यकर्ता