भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
पत्थर से सिर कुचलकर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। सेजावाड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम छोटी मालपुर दीतिया फलिया की रहने वाली नरसु पति नानसिंह उम्र 58 साल का शव घर के बाहर मिला। हत्यारे ने वृद्धा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या की।

शुक्रवार सुबह गांव वालों को हत्या का पता चला। बताया जा रहा है महिला घर पर अकेली थी। सूचना मिलने पर एसडीओपी नीरज नामदेव, एसपी राजेश व्यास और थाना प्रभारी संतोष सिसौदिया भी मौका मुआयना करने पहुंचे। डॉग स्क्वाड भी पहुंचा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला के तीन बेटे और पति गुजरात मजदूरी पर गए हुए थे। हत्या की जानकारी लगने पर चारों शाम को गांव पहुंचे। महिला के शव को पीएम के लिए चंद्रशेख आजाद नगर के शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
