थांदला। स्थानीय रामजी मन्दिर में रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रामकथा व युवा रामायण मंडल द्वारा निकाली जा रही। प्रभातफेरी की पूर्णाहुति प्रात: मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई तदनुसार भगवान श्रीराम की शोभायात्रा सुसज्जित रथ के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आगे धर्मध्वजा लिए प्राशांत उपाध्याय एंव धवल अरोड़ा अश्वों पर थे। शोभायात्रा का नगर में स्थानीय पिपली चौराहा पर अरोड़ा परिवार द्वारा छाछ वितरण कर, आजाद चौक में तिलक ग्रुप द्वारा, जवाहर मार्ग में रामजी राठौर परिवार द्वारा, अम्बे माता मन्दिर चौराहे पर अंबिका गरबा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के परम्परागत मार्गो से होती हुई रामजी मन्दिर पहुंची जहां पर पुजारी रोहितदास बैरागी द्वारा महाआरती उतारी गई। बडे राम जी मंदीर पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा का भव्य श्रंृगार किया गया जिसके दर्शन हेतुु श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। युवा रामायण मंडल द्वारा सभी का आभार माना गया।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न