शरद पूर्णिमा पर्व पर पटेल पब्लिक स्कूल प्रांगण मे गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

0

आलीराजपुर। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य मे पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर भव्य गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए और कार्यक्रम का देर रात तक लुत्फ़ उठाया। प्रतियोगिता मे 6 गरबा डांस ग्रुप ने भाग लिया।

इसमें प्रथम स्थान पर ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान पर छत्रिय राजपूत महिला मंडल एवं तृतीय स्थान पर येल्लो हाउस रहे। इसके बाद  सार्वजानिक गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें महिला पुरुषो एवं बच्चोँ ने आकर्षक ड्रेस कोड मे सुंदर गरबा रास की प्रस्तुति दी। विजेता गरबा नर्तकों को कार्यक्रम आयोजक महेश पटेल द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। अगले वर्ष और अधिक उल्लास और भव्य तरिके से नवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। गरबा रास प्रतियोगिता के निर्णायक अंजू सिसोदिया, देबजानी दत्त, अनीता क्षीरसागर एवं परिवेश गौतम थे। संचालन रवि गोस्वामी ने किया। आभार दिलीप पटेल ने व्यक्त किया। महा आरती के बाद प्रसादी के रूप मे खीर का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.