आलीराजपुर। आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में समाज सेवी वाड़ीलाल ओं. दोसी मुंबई के द्वारा ग्रामीण छात्र – छात्राओं को निःशुल्क गणवेश का वितरण किया जा रहा हैं। एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय पटेल फलिया बिलझरी में राजेंद्र आश्रम ट्रस्ट कट्ठीवाडा के तत्वाधान में एवं आकास संगठन के सहयोग से विद्यालय के कक्षा पहली से आठवीं तक के 157 छात्रों को निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया हैं। गणवेश मिलने पर छात्रों ने ख़ुशी जाहीर कर समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया गया हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं समाज सेवी भंगुसिंह तोमर, शिक्षक मेथला किराड, पंकज कुमार,सरदार सिंह भयडिया, गंगामसिंह डावर,धनसिंह डावर एवं दीपमाला भयडिया आदि उपस्थित थे। Post navigation हिमांशी की जारी रहेगी शिक्षा, आर्थिक सहायता स्वीकृति पुलिस महानिरीक्षक ने आलीराजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक