जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में मृत गाय लावारिश हालत में मोरासा रोड रानी काजल रोड की साइट में पड़ी है। सोमवार सुबह सोच करने गए ग्रामीणों ने देखा और मीडिया को सूचना दी। गौरतलब है की नानपुर में जिले की सबसे बड़ी गोशाला है हिंदू संगठन होने के बाद गाय माताओं को एसी हालत देखने मिल रही है। वही नानपुर थाना क्षेत्र से होकर गोवंश का अवैध परिवहन भी किया जाता है, जो नर्मदा के ककराना से बोट के माध्यम महाराष्ट्र कटने में जाति है। गाय की तस्करी रोकने के विभिन्न हिंदू संगठन ने कई बार अवगत कराया लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने बताया हमने ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करा दिया है गांव में भी रात को सेकडो गाय इधर सड़को पर भटकती है। हम इसके मालिक को तलास रहे है, जल्द सभी गाय पालको बुलाकर गाय को घरों में बंधवाने का बोलते है। मृत गाय जेसीबी से गड़वाते है। इसके पहले भी पुलिस प्रशासन के द्वारा मृत गाय को विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाया है। Post navigation बरात को ले जाने में किया जा रहा है शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना के मप्र शासन लिखे हुए वाहन का उपयोग जनसुनवाई में शिकायत की तो बिजली कंपनी के लाइनमेन वृद्ध महिला को दे रहे लाइन काटने की धमकी