भूपेंद्र नायक, पिटोल पिटोल में गत रात्रि कुंदनपुर चौराहे पर स्थित पिटोल के चांदी व्यापारी जगदीश बडदवाल के यहां चोरी हो गई। चोर पीछे के रास्ते से रात्रि 3 बजे खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। लाखों रुपए की चांदी चोरी होने की आशंका है। सोमवार सुबह व्यापारी द्वारा दुकान खोली गई तब मालूम पड़ा के पीछे के रास्ते से दुकान से चोरी हो गई है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। झाबुआ पुलिस कप्तान पद्म विलोचन शुक्ल ने मौके पर आकर स्थिति देखी एवं आश्वासन दिया कि अति शीघ्र चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी। पिकअप भी हुई चोरी रविवार रात ही चोरों ने पिटोल से एक पिकअप वाहन भी चोरी किया। वाहन चुरा कर बदमाश ले जा रहे थे तभी उसका पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान वह पिकअप छोड़कर भाग निकले। Post navigation उत्कृष्ट पुलिस सेवा कार्यों के लिए पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर को जिला मुख्यालय पर किया सम्मानित चांदी व्यापारी के यहां हुई चोरी से दहशत, पढ़िए चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम, फिर पुलिस ने कैसे की जांच