भूपेंद्र नायक, पिटोल 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के विभिन्न थाना चौकिया के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस एवं पर पुलिस विभाग और अन्य प्रशासनिक कार्यों में करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी के तहत विगत दो वर्षों से पिटोल में पदस्थ चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कस रखी है। वाहन सहित करोड़ो रुपए की शराब जप्त की एवं क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधियों को पड़कर पिटोल क्षेत्र को अपराध मुक्त करने के प्रयास में सार्थक कार्य कर रही है। इसी कार्य शैली के कारण जिला पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल एवं जिला जिला कलेक्टर नेहा मीणा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन सहित स्कूलों में ध्वजारोहण किया, विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी पुलिस को चुनौती देते चोर, चांदी व्यापारी के यहां हुई चोरी