स्टेट प्रेस क्लब द्वारा एक शाम वतन के नाम’ कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया

0

शान ठाकुर, पेटलावद 
आजादी की 78 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल के निर्देशानुसार टीम झाबुआ द्वारा पेटलावद मे एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए अपने समर्पण को न्यौछावर करने वाले वीर जवानो और उनके परिजनो सहित मीसाबंदी का सम्मान किया गया एंव आभार माना गया।

कार्यक्रम मे यह रहे अतिथि 
स्टेट प्रेस क्लब टीम झाबुआ द्वारा शुक्रवार को पेटलावद मे शगुन हॉटल पर एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां अतिथि के रूप मे भाजपा विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति ललीता योगेश गामड़, थाना प्रभारी प्रदिप वाल्टर एंव वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों के हाथों से सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मे अतिथियों ने मॉ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दिप प्रज्जवलित किया। जिस पश्चात् कार्यक्रम की शुरूआत हुई, इस दौरान क्लब द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एंव अपनी गतिविधियों की जानकारीयां दी गई।

अतिथियों ने किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री भट्ट ने कहा की देश की सुरक्षा मे सीमा पर तैनात जवानो एंव उनके परिजनो का जीतना सम्मान किया जाए कम हैं। सीमा पर तैनात जवानो के कारण हम खुद को सुरक्षित महसूस करते है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति गामड़ ने कहा की आज हम शहीद के परिजनो एंव देश की सेवा मे तत्पर सैनिको व सेवानिवृत सैनिको का सम्मान कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। थाना प्रभारी श्री वाल्टर ने कहा की देश की सीमा पर डटे जवानो का सम्मान सबसे उपर है। देश की सुरक्षा मे जुटे जवानो की तरह पुलिस भी आपकी सुरक्षा मे तत्पर है। अगर आपके आसपास कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही है या कोई अपराध हो रहा है। तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे। पुलिस उस पर तत्काल एक्शन लेगी। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री जानी ने कहा की स्टेट प्रेस क्लब इस कार्यक्रम को करने के लिए बधाई के पात्र हैं। क्लब की गतिविधियां हमेशा सराहनीय रही है। संबोधन पश्चात् सभी अतिथियों को क्बल के सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इनका हुआ सम्मान
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे मीसाबंदी उच्छबलाल टेलर, शहीद भगवानलाल मेडकिया की माता नंदी बाई, बडे भाई ईश्वरलाल मेड़किया तारखेड़ी, सेवानिवृत कमांडो भारतसिंह सिसौदिया रायपुरिया, रायफ़ल मेन कुशल राठौड की माता सोना बाई राठौड एंव वर्तमान मे मणिपुर मे अपनी सेवाए दे रही पेटलावद की बेटी रायफल वुंमन सुश्री रविना गेहतोत व उनके माता पिता का सम्मान किया गया। एंव स्मृति चिन्ह भेट किए गए।

रायपुरिया पंचायत का भी किया सम्मान
स्टेट प्रेस क्लब के सम्मान समारोह मे ग्राम पंचायत रायपुरिया को भी सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत रायपुरिया द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यो को लेकर क्लब द्वारा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नंदू निनामा एंव सचिव तोलसिंह निनामा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान नप. अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़, पार्षद ममता गुजराती, सिर्वी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल काग, भारतीय किसान युनियन जिलाध्यक्ष महेन्द्र हामड़, नवकार ऑटो डील के संचालक संजय कुमार जैन आदि मौजूद रहे। वही कार्यक्रम संयोजक सुनील खोडे़, सहसंयोजक शान ठाकुर, सुनील भंडारी, सुरेश मुलेवा, रमेशचन्द्र सोंलकी, प्रवीण बसेर, दिपक मिस्त्री, लक्की बसेर, जेमाल मेडा आदि मौजूद थें। कार्यक्रम का संचालन सुनील भंडारी ने किया वही आभार रमेशचन्द्र सोंलकी द्वारा माना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.