पेटलावद। 17 अगस्त को पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में एक बाइक व बोलेरो जीप की टक्कर हो गई। टक्कर में घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को लेकर मौके पर 108 एम्बुलेंस से ईएमटी रुमाल मेडा एवं पायलट मुकेश मेडा पहुंचे जिन्होंने शव को पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार मृतक बाइक सवार युवक ग्राम चारणपुरा का रहने वाला है, जिसका नाम ईश्वर ताड़ बताया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है, जिस पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। Post navigation सीएम ने मंत्रियों को सौंपे प्रभार…झाबुआ के प्रभारी मंत्री होंगे विजय शाह, निर्मला भूरिया को मिला नीमच-मंदसौर स्टेट प्रेस क्लब द्वारा एक शाम वतन के नाम’ कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया