पारा। श्रावण माह के पावन अवसर पर महिला मंडल पारा के द्वारा इस वर्ष भी कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री महाबल पंचमुखी हनुमान मंदिर झाबुआ रोड से यह कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई और सभी महिलाएं एवं बाल कावड़ियों ने उत्साह के साथ में इस कावड़ यात्रा में भाग लिया। WhatsApp Video 2024-08-11 at 7.54.28 PM नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अति प्राचीन शंकर मंदिर प्रांगण में आकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर श्रद्धा भाव के साथ जल अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। उसके पश्चात मंदिर के पुजारी शर्मा परिवार के द्वारा महा आरती उतर गई और प्रसादी वितरण कर उपस्थित कांवड़ियों को भोजन प्रसादी के साथ कावड़ यात्रा का समापन हुआ। इस कावड़ यात्रा का आकर्षण भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के साथ-साथ बाल कावड़िया एवं मातृ शक्ति का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संपूर्ण यात्रा में रामायण मंडल पारा एवं महाबल पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति एवं महिला मंडल की सराहनीय पहला रही और सभी की उपस्थिति में उत्साह के साथ इस कावड यात्रा का समापन हुआ। Post navigation मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार को 4 घंटे बंद रहेगा विद्युत सप्लाई शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम और विचार संगोष्ठी तथा नशामुक्ति अभियान