विभिन्न खेल गतिविधियां एवं extempore speech प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

थांदला। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। इसी कड़ी में संस्कार पब्लिक स्कूल में खेल गतिविधियों के साथ ही Extempore speech प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

प्रतियोगिता में मेरा देश-मेरा गौरव, पर्यावरण संरक्षण, मेरे माता-पिता, जीवन में योग का महत्व आदि विषयों पर रोचक एवं सुंदर तरीके से विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी कक्षा वर्गों के लिए आयोजित दोनों गतिविधियों में बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह से प्रतिभागिता की। विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं मुनीरा हाशमी एवं सोनम जायसवाल ने किया।

Comments are closed.