आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्या. नौगांवा के दो उपाध्यक्ष सहित आठ सदस्यों ने दिया संचालक पद से त्यागपत्र

लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड़

थांदला रोड़-नौगांवा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्या. शाखा नौगांवा  के आठ संचालको ने शुक्रवार को अपने पद से उपायुक्त सहकारिता झाबुआ को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया, जिसमे दो उपाध्यक्ष भी है। संचालको द्वारा त्यागपत्र देने का कारण आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्या. शाखा नौगांवा के अध्यक्ष मोहन गणावा द्वारा संचालको की कोई बात नही सुनने व मनमानी करना बताया है। संचालकगण ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मोहन गणावा का  संचालकगण से व्यवहार ठीक नहीं है। वे अनाधिकृत रूप से अपनी मन मर्जी के कार्य करवाने हेतु दबाव बनाते है ओर तीन माह से कर्मचारियों का वेतन भी नही निकाला गया है। त्याग पत्र देने वाले संचालको में जवाहर बारिया, सबुड़ी कटारा, गेमलसिंह वाघेला, शंकरसिंह राठौर, टीनूसिंह परमार, सविता डोडियार, काना बारिया व रामसिंह डामोर शामिल है।

संस्था प्रबंधक दिनेशचंद्र बैरागी ने बताया कि ग्यारह संचालको में से आठ  संचालको द्वारा अपने त्याग पत्र झाबुआ उपायुक्त कार्यालय में एआर कनेश को दिए है और उसकी एक प्रति मुझे दी गई है ओर संचालको के त्याग पत्र अभी तक स्वीकार नही किये गए है।

Comments are closed.