विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली
ग्राम उबलड़ में तेंदुए के पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में भय है। तेंदुआ यहां से एक बकरे का शिकार भी किया है। हालांकि वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें तेंदुआ नहीं मिला। सिर्फ पगमारर्क मिले है। ग्रामीणों का कहना है रात के समय तेंदुए क आवाज भी आती है।

ग्राम के सरपंच ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी उबलड़ पहुंचे और तालाब के पाइप के पास गए। ग्रामीणों का का कहना था यहं पर तेंदुआ रहता है। कर्मचारियों ने सर्चिंग क तो उन्हें वहां तेंदुआ नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों से कहा कि अगर तेंदुए की मुवमेंट होती है तो दोबारा सूचना देना। मामले में जब जोबट रेंजर रितिका यादव से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा अगर उस क्षेत्र में तेंदुए का मुवमेंट होता है तो पिंजरा लगाया जाएगा।

Comments are closed.