झाबुआ। सकल व्यापारी संघ का ठहाका सम्मेलन शुक्रवार रात्रि साढ़े 8 बजे से शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा चौक पर होगा। जिसमें ख्याति प्राप्त कवि लोगों को गुदगुदाएंगे। गौरतलब है कि सम्मेलन में शिरकत करने मुंबई से अजय अट्टापट््टू एवं मुकेश मासूम, मप्र के बेरछा से दिनेश देशी घी,, राजस्थान के बांसवाड़ा से मयंक मित तथा डूंगरपुर से छत्रपाल शिवाजी आ रहे है, जिनके द्वारा होठों पर हंसी एवं मुस्कराहट लाने की रचनाएं प्रस्तुत की जाएगी। सम्मेलन स्थल पर महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। सम्मेलन देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक चलेगा।
होली मिलन समारोह मनाया जाएगा
इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह मनाते हुए फूलों से होली खेली जाएगी। एक-दूसरे पर पुष्पों की वर्षा की जाएगी। साथ ही एक-दूसरे को सूखे रंगों से तिलक लगाया जाएगा। आयोजन के पोस्टर्स का पिछले दिनों विमोचन भी किया गया।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Next Post