झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मेघनगर झाबुआ चौराहा स्थित अमरशांति होटल के पीछे नयापुरा मोहल्ला वार्ड 8 में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे शहजाद खां के घर में लगी आग सेे करीब 1 लाख 91 हजार 900 रुपए का घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। गौरतलब है कि शहजाद के यहां एक हफ्ते के भीतर शादी होने वाली थी और घर में शादी का सारा सामान रखा हुआ था जो जल गया। मेघनगर में नगर पंचायत बने एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक यहां पर फायर बिग्रेड नहीं है, ऐसे में मोहल्लेवासियों ने अथक मेहनत कर आग पर काबू पाया। जब तक थांदला से फायर ब्रिगेड आया तब तक मोहल्ले वासियों ने आग बुझा दी थी।
Trending
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित