आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के खट्टाली चौकी के अंतर्गत बलदमुग ओर दुढलवाट गांव की सीमा पर नदी के किनारे 30 राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में और करीब 15 मोर बीमार अवस्था में पाए गए है। सुबह जो पशु चराने के लिए बच्चे नदी किनारे पहुंचे थे तो उन्होंने पहले देखा और वह बच्चे जो अस्वस्थ बीमार मोर थे उन्हें पानी पिलाकर उनकी देखभाल कर रहे है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अभी तक कोई भी जिम्मेदार अमला घटनास्थल पर नही पहुंचा है। इस संबंध में प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान ने आलीराजपुर Live को बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में जांच करने और बीमार मोरो के तुरंत उपचार करने के निर्देश दिए है। Post navigation मध्यप्रदेश मे कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु अब 65 साल होगी !! मरीज बनकर डॉक्टर के घर पहुंचे 5 बदमाश और फिर जो हुआ पढ़िए EXCLUSIVE खबर..