अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय कुमार मोदी की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले के भगोरिये का सिरमोर वालपुर भगोरिया शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे ग्रामीण शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने भगोरिये का आनंद लिया, जिसमें एडीजी विपीन माहेश्वरी, एसपी कुमार सौरभ, जिला पंचायत सीईओ शीलेंद्रसिंह, क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक नागरसिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा भगोरिये का आंनद लिया। सुबह से ही भगोरिये का रंग जमने लगाए सजे-धजे युवक-युवतियों के टोले कभी झूलों पर तो कभी गलियों में भगोरिये का आंनद लेते दिखाई दिए। भगोरिये के रंग मे रंगने से नेता एवं अधिकारी भी अपने को रोक नहीं
पाए, जहां सांसद कांतिलाल भूरिया, महेश पटेल, मुकेश पटेल, विधायक नागरसिंह चौहान मांदल बजा रहे थे। वहीं एसपीण्एएडीसनल एसपी, एसडीओपी मेले में घूमकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे। भगोरिए का आयोजन शांतिपूर्वक रहा। ग्रामीणों द्वारा होली की जमकर खरीदी की गई। विधायक एवं सोंडवा मंडल जयपाल खरत द्वारा ढोलबाजों के साथ गैर निकाली गई। पंचायत द्वारा आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई।
Trending
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस