झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भोले-भाले ग्रामीणों को परेशान कर रहे लाइमेन की शिकायत करना महंगी पड़ गई। जिसमें उन्हें अपने खेत की बिजली लाइन से हाथ धोना पड़ा। लाइनमैन पर कार्रवाई तो दूर उल्टे ग्रामीणो के कनेक्शन काट दिए गए। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मामला ग्राम करड़ावद का है। दरअसल, यहां के किसानो द्वारा अधिक्षण मंत्री विद्युत वितरण कंपनी झाबुआ को करड़ावद-रामगढ़ क्षैत्र की विद्युत लाइन मेन मोहनला के क्रियाकलापो से परेशान होकर एक शिकायतपत्र दिया था। शिकायत के आधार पर कार्यवाही होना तो दूर रहा उल्टा इन किसानो का ट्रांसफार्मर ही बंद कर दिया। सिंचाई के अलावा पशुओं को पानी नही पिलाने के कारण किसान इकठ्ठा होकर एसडीएम के पास पहुंचे। जहां एसडीएम सीएसम सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण किसानो ने एसडीएम सोलंकी को बताया ग्रामीण क्षैत्रों में राशि नही भरने पर बिजली काटी जा रही है जबकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह करड़ावद नदी में लगा होकर कृषि हेतु किसानो ने कनेक्शन ले रखे है। तथा सभी ऐसे किसानो की राशि नियमानुसार जमा है। लेकिन फिर भी ट्रांसफार्मर की लाइन काट दी गई है। एसडीएम सीएस सोलंकी ने इस पर विद्युत विभाग के एई वीएस सोलंकी से दूरभाष पर चर्चा कर किसानो की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला