आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रशेखर आज़ाद में उत्साह नजर आया। भाजपा नगर मण्डल में प्रवास पर आए विधायक रमेश भाई कटारा व मप्र राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला व मण्डल के सभी पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इसके अलावा हाथ में तिरंगा लेकर नगर में रैली भी निकाली गई।
