श्रेष्ठ महिलाओं का शॉल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
झाबुआ/मेघनगर
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पावर हाउस स्थित स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में एक विशेष समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया की धर्मपत्नि कल्पना भूरिया थी तथा विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं पूर्व विधायक गंगाबाई बारिया थी। अतिथियों एवं महिला पदाधिकारियों द्वारा मदर टेरेसा एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक गंगा बाई बारिया का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही सुश्री कलावती भूरिया को चौथी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर प्रदेश व देश में झाबुआ जिले की महिलाओं का गौरव बढ़ाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से सायरा बानो ने एवं महिला जिला कांग्रेस की ओर से कलावती मेड़ा ने बारी-बारी से शाल एवं श्रीफल से सुश्री कलावती भूरिया का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्पना भूरिया ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भिर होना पड़ेगा, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩा पडेगी जिसका हम सभी को मिल-जुल कर संघर्षरत रह कर मुकाबला करना होगा। नारियो में अपिरिमित शक्ति एवं क्षमता विद्यमान है। व्यवहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अनेक किर्तीमान स्थापित किए है।
एकजुट हुई महिलाएं
मेघनगर। वसुधा विकास संस्थान, मेघनगर के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैनपुरा के अन्तर्गत आने वाले गांव जरात में महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40-45 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी और एक अनोखे ढंग से महिला दिवस का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर आयोजित इस पूरी बैठक की अध्यक्षता गांव की महिला भुंडी बाई डोडियार के माध्यम से की गई। कार्यक्रम की शुरूआत भीली भाषा में महिलाओं द्वारा गाए गए गीत से हुई। महिला दिवस कार्यक्रम को आगे बढाते हुए वसुधा विकास संस्थान की स्वसेवी कार्यकर्ता पुष्पा गणावा, मीना सिसोदिया ने बैठक में उपस्थित aमहिलाओं को महिला संबंधी विभिन्न योजनाओं की दी और महिला हिंसा एवं महिला उत्पीडऩ से बचने के उपाये बताये एवं महिला हिंसा होने की दषा में महिलाओं को क्या करना चाहिए इस संबंध में महिलाओं से चर्चा की। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह संपूर्ण कार्यक्रम वसुधा विकास संस्थान के कॉर्डिनेटर अरूण कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।
Trending
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
- डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार बनीं पेटलावद की एसडीएम
- कच्चे झोपड़ों में चल रहीं आंगनवाड़ियां, बिना शौचालय के स्कूलों में खुले में जाने को मजबूर बच्चे
- मातृ शक्ति कावड़ यात्रा में पिटोल सहित चार गांव की महिलाओं ने लिया भाग