भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पहुंचे नपाध्यक्ष के घर

0

थांदला। मप्र व छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल सोमवार को थांदला पहुंचे। यहां पर उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पणदा के पीएम आवास योजना में बने घर पर पहुंचकर स्वल्पाहार किया।

इस दौरान जिले के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद कर जामवाल ने बूथ मजबूतीकरण को लेकर नेताओं को प्रेरित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने मंडल महामंत्री सुनील पणदा के बारे में संगठन मंत्री को जानकारी दी और बताया कि उनका यह आवास पीएम आवास योजना में बनाया हुआ है। सुनील पणदा के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए नायक ने कहा कि वह 20-25 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाजसेवा के कार्य करते रहे है। साथ ही थांदला की जनता की आवाज पर उनकी पत्नी को नगर परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को लेकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अच्छे विकास कार्यों को करने के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पणदा ने तिलक लगाकर घर आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

यहां पर थांदला मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, विधानसभा पूर्णकालिक ओम प्रकाश दय्या, जिलाकरकारिणी सदस्य लक्ष्मण नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय,श्यामा ताहेड़, विश्वास सोनी,, संजय भाभर ,मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र राठौर,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी अमलियार, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू फतरोड,सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर,रवि निनामा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.