आलीराजपुर जिले के जोबट की विधायक सुलोचना रावत के ऊर्जा विभाग के 80 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावो में से 62.31 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 19.65 करोड़ के काम प्रस्तावित है जिन्हें जल्दी स्वीकृत किया जायेगा ..इन कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है ..विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पीएस तोमर ने पत्र लिखकर यह जानकारी उपलब्ध करवाई है ..विशाल रावत ने बताया कि हम जोबट विधानसभा क्षेत्र में हर फलिये – हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। Post navigation पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित स्पोर्टस समर कैंप का हुआ समापन पिटोल का मिलेश नायक बनेगा डॉक्टर, नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम किया रोशन