थांदला। बुधवार को करीब 9 बजे अफजल खान व उनकी धर्मपत्नी पवित्र मक्का-मदीना से उमराह कर लौटे। अपने 20 दिनी धार्मिक यात्रा के दौरान अफजल खान पठान व उनकी पत्नी रोशन बी ने देश में अमन, चैन कायम रहे एवं देश में अच्छी बारिश होने के साथ देश में खुशहाली की दुआएँ की। पवित्र मक्का-मदीना की यात्रा से लौटे अफजल खान का इशा की नमाज के बाद सदर हशमतुल्लाह खान एवं मौलाना इस्माइल बरकाती साहब, हाफिज सलीदमुद्दीन ने गुलपोशी कर इस्तकबाल किया तो वहीं धर्मावलंबियों ने खान को गले मिलकर बधाई दी। इसके पश्चात समाजजनों द्वारा जामा मस्जिद के जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान,अताउल्लाह खान, नूरजमान पठान, अकील पठान, अमीर जमान पठान, अब्दुल वली पठान, अली पठान ,अकबर खान, अशरफ कादरी समेत समाजजन मौजूद थे। Post navigation दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार लोगों की मौत आलीराजपुर को मिली एक और ट्रेन, इस दिन हरी दिखाएंगे हरी झंडी