अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट –
इन दिनों जिला प्रभारी कलेक्टर शीलेंद्रसिंह अलीराजपुर जिले की छह ब्लाकों का रात्रि में दौरा कर एक सप्ताह में करीब दो दिन रात्रि में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या ही नहींवरन गांव का विकास के लिए पहल भी कर रहे हैं। रात्रि में चौपाल लगाना खास मकसद डीएम सिंह का है कि सभी ग्रामीण अपने घर रहते हैं जो रात्रि में आ सकते है। इसी कड़ी मे प्रभारी कलेक्टर शीलेंद्रसिंह ने कटठीवाड़ा रात्रि में चौपाल लिए पहुंचे, जहां ग्रामवासियों की समस्या जानी व समाधान भी किया। कलेक्टर सिंह ने मप्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर लाभ लेने की बात बताई गई व खुले में शौच नहीं करने की समझाइश ग्रामीणों को दी। कलेक्टर को ग्रामीणों ने गांव की नाली की शिकायत की, जो सात साल से केस कोर्ट में विचाराधीन होने से नाली निर्माण नहीं हो पा रहा हैं। डीएम साहब ने दूसरे पक्ष की भी बात सुनने के लिए चौपाल में बुलाया गया। बुलाकर दोनों पक्षों को समझाकर आगे रोड से जनभागीदारी योजना से नाली बनवाने की बात कही, जिससे डीएम साहब की ग्रामीणों ने गंभीरता से लेकर सभी की सहमति बनी। वही रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल के सवेसिंग तोमर, ओम प्रकाश गुप्ता, इस्हाक मंसूरी, खुर्शीद अली दीवान, शमीउद्दीन चंदेरी भी चौपाल बैठक मे पहुंचे जहां कट्ठीवाड़ा से घुट कांचला एवं फूलमाल से चादरमूली पीडब्ल्यूडी सड़क आधी अधूरी निर्माण को लेकर अवगत कराया जिसे हल कार्यालय मे बैठकर हल करने की बात कही। वही ग्रामीणों ने बिजली के भारी बिल की शिकायत की जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेकर आश्वासन दिया। इस रात्रि में चौपाल एसडीएम फुलदार सिंह जाधव एवं तहसीलदार, जनपद सीईओ, ग्राम सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति थे।
Trending
- जोबट में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफिस के बाहर “ट्रैफिक का मेला”, पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम
- जल गंगा संवर्धन अभियान की चंद्रशेखर आजाद नगर में की शुरुआत
- चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर, रोड किनारे खड़ा युवक घायल
- जब भी ईश्वर से मांगे पूरी आस्था,श्रद्धा व विश्वास से मांगे वो देने को तैयार हैं-पंडित योगेश शास्त्री
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर टामी से उतार दिया मौत के घाट
- सुसाइड नोट में दो नामों का दावा, कार्रवाई की मांग लेकर परिजन पहुंचे एसडीओपी कार्यालय
- आबकारी विभाग ने 800 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण बनाया
- रामपुरा क्षेत्र में पकड़ाए ट्रक और पिकअप, कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हुए आरोपी
Prev Post