गत दिनों में पुलिस थाना पेटलावद क्षेत्र से अलग-अलग समय से 04 मोटर सायकल चोरी हुई थी जिसमें अज्ञात आरोपी व मोटर सायकल की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अगम जैन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद श्री सोनु डावर के नेतृत्व में पूर्व में आरोपी रितुराज पिता रामाजी निनामा निवासी गुडबेली थाना सरवन जिला रतलाम व प्रकाश उर्फ पीके पिता मोहनलाल कटारा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जाम्बुडीया थाना सरवन जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण के अन्य 03 आरोपी फरार थे जिसमें से आरोपी रितेश उर्फ नितेश पिता प्रभु डोडियार उम्र 20 वर्ष निवासी लुखीपाडा थाना सरवन जिला रतलाम की धर पकड कर आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय कार्य :- निरीक्षक राजुसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक 24 साबिर, कार्यवाहक सउनि राधेश्याम जाटवा, प्रधान आरक्षक 481 भगतसिंह, प्रधान आरक्षक 273 जोसफ वाणिया व आरक्षक 486 शंकर, आरक्षक 368 संजय डावर का सराहनीय कार्य रहा। Post navigation क्राईंम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटर्वक एण्ड सिस्टम रैकिंग में झाबुआ जिला 5वे स्थान पर समूह कर्मी से लूट करने वाले आरोपी को थांदला पुलिस ने किया गिरफ्तार