14/4/23 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामा द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय कालीदेवी रामा में मनाई गई। मुख्य अतिथि केएल परमार बीईओ रामा सुनील चौहान योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

कार्यक्रम में परिषद नवांकुर संस्था सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं मेंटर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भाग लिया गया। स्वागत परिचय तेज सिंह देव विकासखंड समन्वयक रामा द्वारा सभी अतिथियों का परिचय के साथ किया गया। बाबा साहेब की जयंती पर प्रकाश डाला गया। जन अभियान परिषद का एक छोटा सा परिवार का परिचय दिया गया साथ ही बाबा साहेब द्वारा लिखा गया संविधान को  अपने जीवन शैली में उतारे। शकुंतला समाज सेवी संस्था प्रभारी राजेश सोयडा द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों समिति के पदाधिकारी स्वागत किया गया कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *