अलीराजपुर | संविधान निर्माता एवं दलितों-पिछडो के मसीहा,भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेड़कर साहब की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल सहित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने तीखी ईमली अंबेडकर नगर पहुंचकर डॉ. बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की | इस दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के संविधान की रक्षा कर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया | वही विधायक कार्यालय पर डॉ. अंबेड़कर साहब को विधायक मुकेश पटेल द्वारा श्रद्धांजलि दी गईं | कांग्रेसी नेताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब तेरा नाम रहेगा, बाबा साहब अमर रहे जैसे गगनभेदी नारेबाजी की | इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बच्चों को मिठाई स्वरूप नुक्ती वितरित की | श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने बताया कि बाबा साहब ने देश को अपने लिखे संविधान द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था देकर देश के नागरिकों को समान अवसर एवं समान अधिकार प्रदान किए | आज देश उनके द्वारा लिखे गए सविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ देश उन्नति पर अग्रसर है | बाबा साहब ने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया था | इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, मंडलम अध्यक्ष धनसिंह चौहान, भूरसिंह डावर, दिलीप पटेल, सुनील डुडवे, सुरेश सारडा, अजहर चंदेरी, सोनू वर्मा, ईरफान मंसूरी, आनंद वाघेला, साकिर वीनस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे | Post navigation सांसद ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, पानी के टैंकर भी बांटे रतलाम-झाबुआ फोरलेन निर्माण के प्रयास तेज, पेटलावद को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा…