फुलमाल के पास एक अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से सनसनी फेल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को जिला चिकित्सालय में भेजा गया। यहां शव का पीएम किया गया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह कोई मानसिक विक्षिप्त था, जो बीते दो तीन दिनों से सड़क पर घूम रहा था। आसपास के लोगो ने इसे घूमते हुए भी देखा था। गर्मी और भूख के कारण इसकी मृत्यु होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम केंद्र पर रखा है। टी आई सुरेंद्र गाडरिया ने बताया शव देखकर लग रहा है इस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत 2 से तीन दिन पहले हुई थी। मरने वाले व्यक्ति के परिवार के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। जिस किसी भी व्यक्ति को इस मृतक के बारे में कोई ख़बर हो या उसके परिजनों को पहचानता हो तो वह सीधे पुलिस से सम्पर्क कर सकता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। Post navigation भगोर मंदिर के महंत मस्तराम बाबा हुए ब्राह्मलीन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय का भ्रमण करने पहुंची कलेक्टर