आलीराजपुर। यू.कां के तरुण मंडलोई ने बताया मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने हिन्दू धर्म की आस्था को अपमानित करने वाला और नारी शक्ति को आहत करने वाला आयोजन शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता (बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता) में परोसी गई अश्लीलता भगवान राम और नारी शक्ति का घोर अपमान है। महिला दिवस महिला सम्मान सप्ताह में यह महिला शक्ति का अपमान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा जहाँ अपने आप को रामभक्त बताती हैं, वहीं राम के वास्तविक भक्त हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष न केवल अश्लीलता परोसती है, बल्कि प्रतियोगियों द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को छूते हुए वीडियो दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदू धर्म एवं संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है, जो कि बेहद शर्मनाक है। प्रतियोगिता के नाम पर भाजपा द्वारा जो अश्लीलता परोसी गई है, उससे पूरे देश में मध्यप्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है और मातृशक्ति का अपमान किया गया है।जिसकी युवा कांग्रेस अलीराजपुर कड़ी निन्दा करता है। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई साथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में धनसिह चौहान मंडलम अध्यक्ष . मनीष चौहान आईटी सेल जिला अध्यक्ष कमलेश पचाया ब्लॉक अध्यक्ष. पिंटू सेन प्रदीप सोनी जॉनी कसेरा महेश राठौड़ बाथु पचाया. प्रकाश बघेल. छिगला चौहान नितिन भिंडे केरला चौहान मदन माली दीपक चौकिया श्याम हरवाल आकाश भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, सुरपाल अजनार ने किया स्पर्धा का शुभारंभ शीतला सप्तमी मनाई गई, महिलाओं ने की पूजा