झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश पंचायत सचिव, सहायक सचिव, मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी थांदला द्वारा संयुक्त अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु महायज्ञ का आयोजन कर सरकार से सचिवों-सहायक सचिवों, मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों के हित में कार्य करने हेतु अपेक्षा की। उधर पंचायतों मेंं ताले लगे होने से ग्रामीणजन शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं हेतु ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक परेशान होते नजर आए। पंचायतों पर ताले लगे होने से ग्रामीजन समग्र आईडीए सामाजिक पेंशन राशन कार्ड, पंजीयन, मनरेगा भुगतान हेतु दरबदर भटकते दिखाई दे रहे हैं।
पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्षद्वय भावजी डामर व सहायक सचिव संगठन के रतन डामोर ने कहा कि शासन द्वारा हमारी विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। मांगों के निराकरण नहीं होने की दिशा में 28 फरवरी को भोपाल में महासंघ के सचिव-सहायक सचिव के मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त बैनर तले मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव कर महाआन्दोलन होगा। महायज्ञ कार्यक्रम में सचिव संगठन के जिला महामंत्री रामचंद मालीवाड, अजय वास्कले, मांगु खराडी, भीमसिंह मुणिया, भरत सोनार्थी, गौतम गरवाल, राजेश मुणिया, विनोद कटारा, कमलेश पटेल आदि ने उपस्थित रहकर शासन को सदबुद्धि देने हेतु भगवान से प्रार्थना की।
Trending
- खेल दिवस के अवसर पर अणु पब्लिक स्कूल के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान
- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
- बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- लापरवाही की भेंट चढ़ा नानपुर का नया अस्पताल भवन, जलभराव से 40 गांवों के मरीज परेशान
- सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये
- मेघनगर-अंतरवेलिया मार्ग पर फिर पलटा गेहूं से भरा ट्रक, लगा लंबा जाम
- अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, छकतला में सड़क से 3 फीट दूर लगेंगी दुकानें
- जन कल्याण शिविर: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चंद्रशेखर आजाद नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
- जनविश्वास अभियान: बालाघाट के कोरका-बोंदारी पहुंचे मुख्यमंत्री, जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद